सड़कों पर उतरा भाजयुमो

By: Jul 2nd, 2017 12:07 am

newsबिलासपुर- बंदलाधार पर बनने जा रहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज कक्षाएं कांगड़ा के नगरोटा बगवां में शुरू किए जाने को लेकर यहां भाजयुमो सड़कों पर उतर आई है। सदर मंडल अध्यक्ष शशि पाल ठाकुर की अगवाई में भाजयुमो ने भव्य रैली निकालकर राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रति जमकर गुब्बार निकाला। इस दौरान सरकार और स्थानीय नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसमें पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य रूपलाल ठाकुर, जिला सचिव भीम सिंह चंदेल और शशिपाल शर्मा के साथ ही कई अन्य भाजपा नेताओं ने भाजयुमो के प्रदर्शन में साथ दिया। इसके बाद डीसी के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल द्वारा हाइड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं बिलासपुर से बाहर नगरोटा बंगवा ले जाने पर धरने का आयोजन सदर मंडल अध्यक्ष शशि पाल ठाकुरके नेतृत्व में किया। धरना-प्रदर्शन कमेटी हाल गुरुद्वारा चौक से आरंभ हुआ और मेन बाजार से होता हुआ चेतना चौक व डीसी आफिस तक किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल व मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरेश चंदेल ने  कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से प्रदेश को मिला है, जिसे उस समय की कांग्रेस की केंद्र सरकार के मंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने लटकाए रखा। जब केंद्र सरकार बनी तो भाजपा सरकार ने कालेज की स्वीकृति बिलासपुर के बंदला में दी, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण यह कालेज चार वर्षों तक लटकाए रखा। जब नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया तो बिलासपुर के युवाओं में व स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बिलासपुर के हितों की अनदेखी करते हुए कालेज की कक्षाएं बिलासपुर बाहर ले जा रही है। मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि युवाओं के इस निर्णय का भाजपा सदर मंडल पूरा समर्थन करता है और उन्होंने बिलासपुर की जनता व विभिन्न समुदायों और व्यापार मंडलों से आग्रह किया है कि वे भी बिलासपुर के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़े। प्रदर्शन के बाद भाजयुमो सदर मंडल ने सुरेश चंदेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन दिया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि शर्मा, शिवपाल मन्हांस, रूपलाल ठाकुर, जिला महामंत्री भीम सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिंह ठाकुर, सदर मंडल महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, उपाध्यक्ष हंस राज शर्मा, देवेश चंदेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शर्मा, नीलम, रीना देवी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष लेखराम चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश, रोशन लाल ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेश चंदेल, जिला उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, रजनीश ठाकुर, सचिव सूरज सोनी, जोगिंद्र राणा, अतुलपाल दास, अजय चौहान, मंडल महामंत्री श्रीपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, राकेश ठाकुर, अनुप भारद्वाज, सतेंद्र चंदेल, सचिव कुलदीप सिंह, तिलकराज, सतीश ठाकुर, वीरेंद्र कपिल, पवन कुमार, विक्रांत गौतम व भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App