सलनू में तेंदुए से भिड़ी महिला

By: Jul 19th, 2017 12:10 am

newsजुखाला —  बिलासपुर के सलनू गांव की नीनू चंदेल (32) पत्नी तेज सिंह तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए और महिला के बीच जिंदगी की इस जंग में नरभक्षी महिला के हौसले से हार गया और मैदान छोड़ भाग खड़ा हुआ है। हालांकि महिला बुरी तरह घायल बताई जा रही है और सुंदरनगर अस्पताल में उपचाराधीन थी, जिसे बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया। यह वाक्या सलनू गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार महिला गोशाला से गांव के रास्ते घर वापस आ रही थी कि घात लगाकर बैठे तेंदुए ने एकाएक हमला कर दिया।  महिला और तेंदुए की बीच हुई भिड़ंत में आखिरकार तेंदुए ने घुटने टेक दिए। साहस का परिचय देते हुए महिला जरा भी नहीं घबराई और घायल होने के बाद भी नरभक्षी का सामना करती रही। इसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।  स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो महिला लहूलुहान पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला की इस बहादुरी के चर्चे गांव में हर ओर हैं लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि महिला को मंगलवार को सुंदरनगर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App