सांप ने काटा बुजुर्ग आईसीयू में भर्ती

By: Jul 17th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  —  पक्का भरो के एक व्यक्ति को शनिवार रात सांप ने काट लिया। सर्पदंश ने व्यक्ति को इलाज के टांडा पंहुचा दिया है। पीडि़त का उपचार टांडा के आईसीयू में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्पदंश की यह घटना शनिवार की रात दस बजे पक्का भरो में पेश आई है। पक्का भरो के ओम प्रकाश (55) रोजाना की तरह रात का खाना खाने के बाद घर से बाहर सैर करने निकले थे। इस दौरान घर से थोड़ी दूर जाने पर अंधेरी जगह में उनका पांव सांप पर पड़ गया। इतने में खुद को संभाल पाते सांप ने उनके पैर पर दो जगह अपने दांत गढ़ा दिए।  ओम प्रकाश के परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए। हमीरपुर अपस्ताल पहुंचते-पहुंचते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। ओम प्रकाश की लगातार बिगड़ रही तबीयत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रैफर कर दिया। टांडा पहुंचते ही उनकी नाजुक हालत को चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए आईसीयू में रखा है व उन्हें लगातार अपनी निगरानी में रखा जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल की एमएस डा. अर्चना सोनी ने बताया कि बुजुर्ग के शरीर में जहर फैलने से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए टांडा रैफर करना पड़ा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App