सात स्कूलों की मान्यता रद्द

By: Jul 4th, 2017 12:05 am

सोलन  —  शिक्षा विभाग ने जिला के  सात निजी विद्यालयों  की मान्यता रद्द  कर दी है।  इसके आलावा आठ निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन माह में यदि निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं किया गया तो इन निजी विद्यालयों  की भी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद निजी विद्यालयों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। जिला में निजी विद्यालयों में नाम पर  चल रही शिक्षा  की  दुकानों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला में कई ऐसे  निजी विद्यालय हैं जो  आवासीय मकान में चल रहे हैं। इन विद्यालयों के पास न तो मैदान है और न ही मूलभूत ढांचा है। क्लास रूम में बच्चों को  बैठने तक के लिए  जगह नहीं है। जबकि इस विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा मापदंड पूरे न करने वाले सात निजी विद्यालयों को अब तक बंद किया जा चुका है। यह विद्यालय जिला के कुठाड़, नालागढ़, कंडाघाट में स्थित हैं। विभाग द्वारा जिला के आठ निजी विद्यालयों पर शिकंजा  कसा जा रहा है। इन विद्यालयों  को तीन माह का समय दिया गया है। विभाग ने नोटिस के माध्यम से कहा  है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मापदंड को पूरा किया जाए। कुछ विद्यालय आवासीय भवन में चल रहे हैं तो कुछ भवनों  को किराए पर लिया गया है। जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं वह  जिला के  दाड़लाघाट,  सोलन, बद्दी और  बरोटीवाला में स्थित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App