सीएम बनने का सपना छोड़ें नड्डा, धूमल, शांता

By: Jul 1st, 2017 12:01 am

थुनाग, चैलचौक – भाजपा नेता कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मनघड़त और निराधार आरोपों पर बेफजूल तंग कर रहे हैं, ताकि जनता को गुमराह कर सता पर काबिज रहे। ये शब्द सराज विस की जंजैहली में अखिल भारतीय सोनिया गांधी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमसी ऋषि बिश्नोई ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में तीन साल के अंतराल में कोई विकास कार्य नहीं कर पाई है, जिससे देश की गरीब जनता का उत्थान हुआ हो। भाजपा के शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि तीनों हिमाचल में मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ दें। वहीं सराज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मिल्कफेड के अध्यक्ष ठाकुर चेत राम को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर पदोन्नति से नवाजा व उन्हें संगठन की गोपनीयता की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, लाभ चंद शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App