सीढि़यों से गिरा, मौत

By: Jul 17th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  —  पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ने वाले गुजरेड़ा गांव में व्यक्ति की सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। घायल को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्यार चंद (34) निवासी गुजरेड़ा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच पर अपने मकान के साथ लगी लोहे की पौढि़यों से नीचे उतर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। पांव फिसलने से व्यक्ति मकान से नीचे जमीन पर आ गिरा। इसमें उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं। सिर पर भी गहरे घाव हो गए थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। इतने में गांववासी भी इकट्ठे हो गए। घायल को सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान घायल ने रात करीब नौ बजे दम तोड़ दिया। एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने बताया कि व्यक्ति की पौडि़यों से गिरकर मौत हो गई।

हादसों को न्योता दे रहे गड्ढे

हमीरपुर – राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 उखली से भोटा तक का सफर दोपहिया वाहनों के लिए खतरों से कम नहीं है। सड़क मार्ग को फोरलेन के लिए जगह-जगह से उखाड़ा गया है। इसके चलते जब भी बारिश होती है, तो उक्त मिट्टी में दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। यही नहीं चिकनुमा मिट्टी में बड़े वाहन भी गुजरने से परेहज कर रहे हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App