स्टील की थाली में परोसी जाएगी धाम

By: Jul 17th, 2017 12:05 am

घुमारवीं —  लुहारवीं पंचायत के लोग अब स्टीली वर्तनों का इस्तेमाल करेंगे। अब पंचायत में होने वाले शादी समारोह में डिस्पोजल की पत्तलों व गिलासों को छोड़ स्टील की थालियों में खाना परोसा जाएगा।  यह निर्णय महिला मंडल गुग्गा घाट बड़ोटा की बैठक में लिया गया। बैठक महिला मंडल की प्रधान राजकुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के चलते महिला मंडल की सदस्यों ने सर्वस मति से इस निर्णय पर मुहर लगाई। इस मुहिम का आगाज भी महिला मंडल की सदस्यों ने कर दिया है। महिला मंडल की उपप्रधान अंजना चंदेल के घर में आयोजित एक समारोह में डिस्पोजल की थालियों व गिलासों को किनारा कर स्टील के थाली व गिलास का प्रयोग किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए महिला मंडल की महिलाओं के चलाई गई इस अनूठी पहल की क्षेत्र के लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं। गांव में होने वाले शादी समारोह में स्टील की थालियों में भोजन परोसा जाएगा। महिला मंडल ने अपने स्तर पर स्टील की थालियां तथा गिलास भी खरीद लिए हैं। जिन्हें महिला मंडल गांव में होने वाले शादी समारोह में भोजन परोसने के लिए निःशुल्क प्रदान करेगा। इससे जहां पर्यावरण भी बचेगा, लोगों का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा। वहीं, प्लास्टिक पत्तल खरीदने के लिए लोगों का धन भी बचेगा। बैठक के दौरान महिला मंडल की प्रधान राजकुमारी ने बताया कि पिछले दिनों महिला मंडल की महिलाओं की बैठक हुई थी। जिसमें सभी महिलाओं ने सर्वस मति से निर्णय लिया था शादी समारोहों के लिए स्टीली वर्तन खरीदे जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें प्रधान राजकुमारी, उपप्रधान अंजना चंदेल, सचिव पूजा व सदस्य कश्मीरी, कर्मी व हेमलता को शामिल किया गया था।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App