हिमाचल को मिले मुख्य सूचना आयुक्त

By: Jul 1st, 2017 12:01 am

शिमला  –  राज्य के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अधिकारी नरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को शपथ ली। राजभवन में एक सादे समारोह में उनको शपथ दिलाई गई। इस समारोह में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा नवनियुक्त सूचना आयुक्त सुशील चंद्र श्रीवास्तव को भी शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दोनों को शपथ दिलाई। इस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  बीबीएल बुटेल, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, विभिन्न निगमों तथा बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे। राज्य सरकार ने गुरुवार को दोनों की नियुक्ति के बारे में अधिसूचना जारी की थी। राज्य के सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) का पद बीते एक साल से भी अधिक समय से खाली पड़ा हुआ था। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त भीमसेन के सेवानिवृत्त होने के बाद बीते साल 24 मार्च से यह पद खाली चल रहा था। वहीं सूचना आयुक्त का पद भी सात मार्च को केडी बातिश के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हो गया था। इनके स्थान पर सरकार ने सुशील चंद्र श्रीवास्ताव को सूचना आयुक्त बनाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App