111 रुपए किलो बिका प्लम

By: Jul 1st, 2017 12:05 am

कुल्लू  – जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती बंदरोल सब्जी मंडी में प्लम के दाम अब आसमान की ऊंचाई छूने लगे हैं। जी हां! बंदरोल सब्जी मंडी में शुक्रवार को मैरीपोजा प्लम की बोली 111 रुपए तक गई। मैरीपोजा प्लम के दामों में इतना चढ़ाव होने से बागबानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। बता दें कि कुल्लू घाटी में अब प्लम सीजन अंतिम चरण पर है, जिसके चलते घाटी के बागबानों को प्लम के दाम अच्छे मिलने शुरू हुए हैं।  इतना ही नहीं सैटारोजा प्लम के दाम भी 70 रुपए से 90 रुपए तक मिल रहे हैं। घाटी के प्रगतिशील बागबान तीर्थ राम, वेद राम, ठाकुर दास, ओम प्रकाश सहित अन्य का कहना है कि प्लम सीजन घाटी में अब अंतिम चरण पर चला हुआ है, जिसके चलते अब प्लम के दाम सब्जी मंडियों में काफी अच्छे मिल रहे हैं। बहरहाल शुक्रवार को सब्जी मंडी में बागबानों को मैरीपोजा के दाम 111 रुपए, सैटारोजा प्लम के 70 से 90 रुपए तक मिले। साथ ही फूलगोभी के दाम भी 20 से 22 रुपए तक रहे। उल्लेखनीय है कि घाटी में आने वाले दिनों में अब नाशपाती सीजन भी शुरू होगा। इसके चलते सब्जी मंडियों में बागबानों की चहल-पहल काफी बढ़ जाएगी। घाटी के बागबानों की मानें तो सीजन जोरों पर चला हुआ है, लेकिन सड़कों के हालत यहां बेहद खस्ता है, जिस कारण बागबान-किसान काफी परेशान हो गए हैं। बंदरोल सब्जी मंडी के प्रधान गोवर्द्धन ठाकुर की माने तो शुक्रवार को सब्जी मंडी में मैरीपोजा के दाम 111 रुपए तक रहे। साथ ही सैटारोजा प्लम के दाम बागबानों को 70 से 90  रुपए तक मिले हैं। प्लम के दाम अच्छे मिलने से बागबान काफी खुश हो उठे हैं। घाटी में प्लम सीजन अंतिम चरण पर है, ऐसे में अब सब्जी मंडियों में प्लम के दाम काफी बढ़ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App