भाजपा की रथ यात्रा से कांग्रेस मजबूत

By: Jul 7th, 2017 7:28 pm

newsउदयपुर – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उदयपुर में भाजपा पर  राजनीतिक प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा कांग्रेस सरकार के अथाह विकास को पचा नहीं पा रही है। भाजपा पूरे प्रदेश में रथ यात्रा निकाल रही है, इस रथ यात्रा से भाजपा की से अंतर्कलह सामने आ रही है और कांग्रेस मजबूत रही है। रथ यात्रा से आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को लाभ मिलेगा। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने भाजपा की इस रथ यात्रा को अंतर्कलह बताया है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य झूठ बोलते हैं। इन्हें जनता से झूठ बोलने के बजाय केंद्रीय मंत्रालय छोड़कर प्रोपोगंडा मंत्रालय संभालना चाहिए। इन दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हिमाचल की जनता सब जानती है कि किसने कितना विकास किया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App