आजादी के जश्न को चंबा तैयार

By: Aug 14th, 2017 12:05 am

चंबा — जन्माष्टमी के अवसर पर पंद्रह अगस्त को छोटे न्हौण में पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से भरमौर मार्ग छोटा पड़ गया है। मार्ग के विभिन्न हिस्सों पर ट्रैफिक जाम होने से श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे न्हौण को लेकर जे एंड के के भद्रवाह से हजारों श्रद्धालुओं ने शिवनगरी भरमौर में डेरा डालने के बाद पवित्र डल की राह पकड़ ली है।  जिला में स्वतंत्रता दिवस के समारोह की तैयारियां भी जोरों शोरों से चली हुई है। जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस हफ्ते के कार्यक्रम

* स्वतंत्रता दिवस पर वनमंत्री फहराएंगें तिरंगा

* जन्माष्टमी के छोटे न्हौण में लाखों लगाएंगें आस्था की डुबकी

* कुलदीप सिंह पठानियां का भटियात दौरा जारी

* जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी

वोल्वो बस सेवा

वोल्वो बस सेवा रूट  दिल्ली से वापसी का समय                  किराया

चंबा- दिल्ली                     8.15 रात्रि                        1541 रुपए

डलहौजी- दिल्ली                9.30 रात्रि                         1407 रुपए

महत्त्वपूर्ण बस रूट

चंबा- शिमला                  4.10 सायं                         634 रुपए

चंबा- हरिद्वार                  3.30 सायं                          685 रुपए

चंबा- देहरादून                1.00 दोपहर                         671 रुपए

चंबा- परवाणु- बद्दी        2.20 दोपहर                        550 रुपए

शैक्षणिक संस्थान

चंबा। गर्मियों के एक माह के अवकाश के बाद सरकारी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता का दौर आरंभ हो गया है। जिला के विभिन्न स्कूलों में जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में छात्र खिलाडी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसके अलावा युवा दिवस पर पौधारोपण कार्यक्त्रमों का दौर भी जारी है। जिला के सरकारी व निजी स्कूलों में इन गतिविधियों में छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

कारोबार में मंदी

चंबा — अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की समाप्ति के बाद शहर में मंदी छा गई है। शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ न उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे लटक गए हैं। दुकानदारों की मानें तो मंदी का यह दौर अब आगामी एक माह तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि मिंजर मेले में करोड़ों रुपए का कारोबार होने के चलते लोगों ने जमकर खरीददारी की है। जिस कारण अब लोग बाजारों का रुख करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं जिला भर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर भी लोगो में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला के के मंदिरं जन्माष्टमी पर्व के लिए पूरी तहर से सज गए हैं।

हेल्पलाइन नं

 पुलिस सहायता कक्ष          100

एमर्जेंसी चिकित्सीय सुविधा  102

दमकल विभाग                101

चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नं 1098

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App