ऊना अस्पताल में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप , घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच शुरू

By: Aug 20th, 2017 3:14 pm

LOGO1ऊना – क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के गाईनी वार्ड के शौचालय में भू्रण मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन व पुलिस विभाग मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती प्रवासी महिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती हुई थी। रविवार सुबह प्रवासी महिला जब शौचालय में शौच के लिए गई तो इस दौरान ही महिला का गर्भपात हो गया। धबराकर महिला ने भ्रूण को शौचालय में ही फैंक दिया। कुछ समय बाद शौचालय ब्लॉक हो गया। जब शौचालय में सफाई कर्मी ने शौचालय साफ किया तो इसमें से भ्रूण निकला। जिसकी सूचना स्टाफ को दी। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस विभाग को सूचित किया। जिस पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में ही यह खुलासा हुआ की भ्रूण प्रवासी महिला का है। उल्लेखनीय है कि लचर व्यवस्थाओं के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहले ही सुर्खियों में रहा है। रविवार को अस्पताल में भ्रूण मिलने की खबर पूरे शहर में फैल गई। जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों का जमावड़ा प्रसूति कक्ष में लगना शुरू हो गया। एएसपी मदन कौशल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App