कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता के टिप्स

By: Aug 30th, 2017 12:05 am

कुल्लू —  प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि विधायक महेश्वर सिंह को जनता की फिक्र नहीं है। विधायक जनहित के मुद्दों को उठाने में नाकाम रहे हैं। बल्कि विकास कार्यों में अडं़गा डाला है। मौहल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि 1992 के बाद आज दिन तक कुल्लू में कांग्रेस काबिज नहीं हुई है। कांग्रेसियों द्वारा एक-दूसरे की टांग खिंचने से ही कांग्रेस को हार मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को एक होकर टिकटार्थी के लिए काम करना होगा और कांग्रेस को जिताना होगा। अगर सही समय पर हालत न सुधारी गई तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं को भी एकजुटता के साथ धरातल स्तर पर काम सक्रियता से करना होगा। उन्होंने कहा कि एक स्वंतत्र पार्टी से चुनाव लड़ स्थानीय विधायक आए हैं। कांग्रेस से मिलकर उन्होंने अपने काम पूरे करवाए और संगठन को ही नुकसान पहुंचाया है। बाद में गद्दारी कर भाजपा में चले गए, जिससे कांग्रेसियों को मनोबल टूटा है। कुल्लू में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करवाने में जुटी हुई, लेकिन स्थानीय विधायक अडं़गा डाल रहे हैं और कई विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं। इस दौरान संजय शर्मा, केशव राम, नीरज गुप्ता, किशन ठाकुर, मनीष शर्मा, टोरचू, विकास शर्मा, अभिषेक राय, बुद्धि सिंह, जगदीश व अन्य मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App