कांग्रेस सरकार हर मोर्चा पर असफल

By: Aug 23rd, 2017 12:05 am

भरमौर —  भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा भरमौर मंडल की ओर से गरोला में मंगलवार को दलित स्वाभिमान सम्मलेन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सिकंदर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व प्रत्याक्षी जिया लाल कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि डा. सिकंदर को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित करने की रस्म भी अदा की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह हर मोर्चे पर विफल रही है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम में 50 दलित लोगों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में सदस्यता ग्रहण की। डा. सिकंदर ने कहा कि सही मायने में बीजेपी ही अनुसूचित जाति के  लोगो की हितैषी है। कांग्रेस सरकार ने 70 साल तक अनुसूचित जाति के लोगों का जमकर शोषण और उत्पीड़न किया। कांग्रेस ने अपने पूरे परिवार तथा साथियो को भारत रत्न दिया, किंतु बीआर अम्बेडकर को इस लायक नही समझा तथा संसद भवन में एक भी फोटो नहीं लगाई। क्या संविधान के निर्माता को कांग्रेस ने यही इनाम दिया। भाजपा ने बीआर अम्बेडकर जी को भारत रत्न दिलाने में योगदान दिया। भीम ऐप भाजपा ने बनवाया। इस मौके पर भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक बोधराज, कांगड़ा-7 चंबा संसदीय प्रभारी देवेंद्र विक्की, पूर्णकालिक देव राज शर्मा, अर्जुन, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घिंद्र सिंह, महामंत्री नरेश रावत, भाजपा मण्डल भरमौर अध्यक्ष सत्यप्रसाद शर्मा, जिला परिषद मांगनी राम व  पूर्व जिला परिषद इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App