किन्नौर भाजयुमो की जन आक्रोश रैली आज

By: Aug 10th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ — जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में किन्नौर भाजयुमो द्वारा जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। रैली का नेतृत्व किन्नौर भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो महामंत्री अरुण फालटा, किन्नौर भाजयुमो प्रभारी विजय गुप्ता सहित किन्नौर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विनय नेगी, पूर्व विधायक किन्नौर तेजवंत नेगी, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष सूरत नेगी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। भाजयुमो अध्यक्ष सुनील नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर रिकांगपिओ में आयोजित होने वाली इस जन आक्रोश रैली में सैकड़ों युवा भाग लेंगे। किन्नौर भाजयुमो की इस रैली को ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए वन बूथ, टेन यूथ के कार्यकर्ताआें के अलावा तीनों मंडलों से युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। इस दौरान रिकांगपिओ बाजार में जन आक्रोश रैली आयोजित करने के बाद जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश सरकार की विफलाओं को एक-एक कर गिनाया जाने के अलावा केंद्र सरकार की सफल योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App