जनता तक पहुंचाएंगे केंद्र की उपलब्धियां

By: Aug 1st, 2017 12:01 am

शिमला — भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आखिरी दिन भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पारित कर उनके कार्यों की सराहना की। बैठक में इस प्रस्ताव को शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रस्तुत किया और प्रदेश सचिव कमलेश कुमारी ने इसका अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव में भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है और इन उपलब्धियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताकर भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी अपनी सरकार बनाने के लिए प्रयास करेगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App