ढली फल मंडी में लेबर से मारपीट

By: Aug 29th, 2017 12:10 am

newsशिमला  —  फल मंडी ढली में सेब की लोडिंग करने वाली लेबर से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। लेबर ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रविवार रात 11 बजे पेश आई इस घटना के बाद लोडिंग लेबर ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को दोपहर के समय कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लेबर कार्य पर लौटी। रविवार रात को ढली फल मंडी में लोडिंग लेबर ट्रकों में सेब लोड कर रही थी। फल एवं सब्जी मंडी ढली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी ने बताया कि इस दौरान ट्रक को फल मंडी में प्रवेश करवाने पर लेबर व पुलिस कर्मियों में कहासुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने तीन व्यक्तियों (लेबर) के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में एक व्यक्ति को गहरी चोटें आई हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को डीएसपी व एसएचओ ने लेबर को मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

तो इस कारण हुआ विवाद

ढली फल मंडी में सेब सीजन के दौरान शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक बिके हुए सेब की ट्रकों में लोडिंग होती है। इस दौरान फल मंडी में ट्रक-ट्राले का ही प्रवेश हो सकता है। छोटे वाहन फल मंडी में भीतर नहीं आ सकते हैं। लेबर का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उन्हें फल मंडी में ट्रक अंदर लाने नहीं दिया जिस पर यह विवाद उपजा।

कार्रवाई नहीं हुई ,तो दोबारा होगा प्रदर्शन

फल एवं सब्जी मंडी ढली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी ने कहा कि अगर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ढली में फिर से प्रदर्शन किया जाएगा ,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

मारपीट का आरोपी पुलिस जवान सस्पेंड

शिमला के भट्टाकुफर फल मंडी में मजदूरों के साथ मारपीट के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। मारपीट के मामले में आरंभिक जांच में एक जवान को दोषी पाया गया  है, जिसके बाद एसपी शिमला सौ या ने उक्त जवान को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि लेबर का आरोप है कि मारपीट में सिविल में शामिल था और दूसरा वर्दी में था।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App