ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकलेंगे गजानन

By: Aug 22nd, 2017 12:05 am

शिमला —  राजधानी शिमला में बीते वर्षों की तरह ही  इस वर्ष भी  गणपति  उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस  उत्सव को मनाने के लिए सेवक मंडल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सेवक मंडल द्वारा इस वर्ष भी भगवान गणपति की 108 मूर्तियां पंडाल में स्थापित की जाएगी। मंडल की ओर से मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थान एमसी कांप्लेक्स का चयन किया गया है। श्री गणपति  महोत्सव का आगाज 25 अगस्त को शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन कर किया जाएगा। इसमें भगवान गणपति की सभी 108 मूर्तिंयों को शामिल कर आम लोगों के दर्शनों के लिए शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों की थाप कर यह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सभी मूर्तियों को पंडाल में सजा दिया जाएगा। इस अवसर पर गणपति की विशेष पूजा-अर्चना जाएगी। 25 अगस्त को स्थापित की गई मूर्तियों की पूजा तीन सितंबर तक की जाएगी। इस दौरान अलग-अलग तरह के धार्मिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। मंडल की ओर से महोत्सव के लिए खास तौर से बाहर से भजन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। 25 अगस्त को शाम को मूर्ति स्थापना के बाद कन्हैया रसिक मंडल और आर्ट ऑफ लिविंग भजन संध्या का आयोजन करेगी। 26 अगस्त को सुंदरकांड, 27 को डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल और वैष्णव संकीर्तन मंडल, 28 को पे्रम ठाकुर एंड पार्टी, 29 को महिला संकीर्तन मंडल मिडल बाजार, 30  को ऋषभ एंड पार्टी, 31 अगस्त को स्वामी सत्य नारायण व्रत कथा, पहली नवंबर को विनोद एवं पार्टी वृंदावन, दो को सुंदरकांड और तीन नवंबर को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

चार नवंबर को होगा गणपति विजर्सन

शिमला में श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से गणपति महोत्सव में स्थापित की जा रही 108 गणपति मूर्तियों का विसर्जन चार नवंबर को बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। मूर्तियों को विसर्जन के लिए तत्तापानी ले जाया जाएगा। इससे पहले गणपति जी की सवारी ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ बाजारों से धूमधाम से निकाली जाएगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App