नेरवा में मांगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

By: Aug 25th, 2017 12:05 am

नेरवा/चौपाल —  उपमंडल चौपाल के सिविल अस्पताल नेरवा में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को लेकर विभिन्न संगठन लामबद्ध होने शुरू हो गए हैं। इन संगठनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने नेरवा अस्पताल में सुविधाएं जुटाने को लेकर सरकार के समक्ष आवाज बुलंद कर दी है। जिला परिषद नेरवा वार्ड की सदस्य वीना पोटन, नेरवा के प्रधान आत्मा राम डोगरा, उपप्रधान रमेश भिखटा, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, मानुभविया-खूंद न्योल वार्ड के पंचायत समिति सदस्य आचार्य मनोहर शर्मा, बिजमल पंचायत की प्रधान बबिता समटा चौहान, खूंद न्योल पंचायत के प्रधान भगत सिंह टांसटा, मधाना पंचायत के प्रधान राकेश पोटन, टिक्करी के उपप्रधान केवल राम, बिजमल के पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, नेरवा के पूर्व प्रधान हरी राम चौहान, पूर्व उपप्रधान गोविंद घुंटा, बिजमल के पूर्व उपप्रधान हिरा सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी सीता राम जस्टा, वरिष्ठ नागरिक संघ नेरवा के अध्यक्ष वीर सिंह कांटा व भागमल कांटा आदि ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि सिविल अस्पताल नेरवा में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे आदि की सुविधाएं जुटाई जाएं। गौरतलब है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन व एक्स-रे मशीनें तो है, परंतु इनको चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट व रेडियोग्राफर के पद ही सृजित नहीं किए गए हैं।  इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल व ईसीजी आदि की सुविधाएं भी अस्पताल में नहीं हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App