परवेज मुशर्रफ का विरोध, शांति पर नोबेल का कार्यक्रम रद्द

By: Aug 20th, 2017 12:02 am

ओस्लो (नॉर्वे) — ओस्लो स्थित नोबेल पीस सेंटर में आयोजित ‘नोबेल डायलॉग फॉर पीस’ में बलूच कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुशर्रफ का विरोध किए जाने की इस घटना के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब मुशर्रफ को कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मंच पर बुलाया गया। बलूच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मुशर्रफ को बलूचिस्तान का हत्यारा, बलूच का हत्यारा करार दिया। उधर, बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती ने अपने ट्वीट में सवाल उठाया कि किसी सैन्य तानाशाह को शांति पर चर्चा के लिए कैसे बुलाया जा सकता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App