प्रदेश कांग्रेस से जनता दुखी

By: Aug 29th, 2017 12:05 am

 शिमला —  जन संपर्क अभियान के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस से दुखी है। वहीं भाजपा को जन सम्पर्क अभियान के दौरान जो अपार जन समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। मालरोड़ पर जन संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं की भी लोगों को जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नेता व वर्कर भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि वे हिमाचल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। भाजपा ने माल रोड पर व्यापक जन संपर्क अभियान का आयोजन किया, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि लोगों में  हिमाचल की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है, इस माहौल को बूथ स्तर पर ले जाना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की जनता से मिलने के बाद स्पष्ट है कि जनता भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मन बना चुकी है और प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से दुखी है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का एक पत्रक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, चंद्र मोहन ठाकुर, कपिल सूद, त्रिलोक जमवाल, महापौर कुसुम सदरेट, राकेश शर्मा, संजय सूद, प्रदीप कश्यप, कर्ण नंदा, राजेश शारदा, राजीव सूद, बिलाल, प्यार सिंग, जसविंद्र सिंह, राजू ठाकूर, भाजपा पदाधिकारी, सभी पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App