बाढ़ पीडि़तों को 500 करोड़

By: Aug 27th, 2017 12:04 am

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार का हवाई सर्वे कर लिया हालात का जायजा 

NEWSपटना— बाढ़ से बर्बाद लोगों का हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद का ऐलान किया। पीएम ने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सभी मुमकिन मदद दी जाएगी। इसके अलावा, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। पीएम मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि चूनापुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा कई अधिकारी भी थे। इसके साथ ही बाढ़ में मरने वाले लोगों को दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को प्रति व्यक्ति 50000 रुपए देने का भी वादा किया है। बिहार के 19 जिलों के 186 प्रखंडों की 1.61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी घटा है, जिससे लोग अपने घर लौट रहे हैं, लेकिन इन जगहों पर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बिहार में राहत शिविरों में कमी की गई है। पहले 624 शिविर बनाए गए थे, जो अब घटकर 368 हो गए हैं। इनमें लगभग 1.59 लाख लोग आश्रय ले रहे हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App