बारिश कहर बनकर बरसी, दर्जनों गाड़ियां मलबे में दफन

By: Aug 6th, 2017 8:53 pm

LOGO1परागपुर – रक्कड़ ब्लॉक की कलोहा, सरड डोगरी व भडोली पंचायत में बारिश कहर बनकर बरसी है। यहां पर लोगों के दर्जनों मवेशी बह गए हैं और चार पहिया गाड़ियां व करीब 16 मोटरसाइकिल मलबे में दब गई हैं। कलोहा से स्लेटी मार्ग पर लैंड स्लाइड होने के चलते मार्ग बंद हो गया है। पिछले 19 घंटे से उक्त पंचायतों में बिजली भी गुल है। आधा दर्जन मकानों में मलबा भर गया है। जिसके चलते करीब 40 लोगों को कलोहा के निकतवर्ती एक स्कूल में शरण लेनी पड़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App