ब्यास पुल के पास दरकी पहाड़ी

By: Aug 18th, 2017 12:10 am

newsसुजानपुर —  सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग नजदीक ब्यास पुल के पास पहाड़ी दरककर मुख्य सड़क पर आ गई है। इस कारण बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। ऐसे में कब पहाड़ी का पूरा हिस्सा मुख्य सड़क पर आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग नजदीक ब्यास पुल के पास बुधवार रात को रात को बड़ी पहाड़ी का एक हिस्सा मुख्य सड़क पर आ गया। पहाड़ी से कट होकर मुख्य सड़क पर टिका यह पहाड़ी का हिस्सा कब मुख्य सड़क पर आ जाए या कब कोई वाहन इसकी चपेट में आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में इस मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी लग रही है। यह वही मुख्य मार्ग है जिस पर रोजाना सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। दोपहिया वाहनों से लेकर निगम की बसें निजी वाहन सब इसी मार्ग से होते हुए निकलते हैं। बताते चलें कि हाल ही में लगातार हो रही बारिश से उपमंडल सुजानपुर में भारी नुकसान हुआ है। ल्हासे गिरने मुख्य मार्गों का बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। सुजानपुर बजरोल मुख्यमार्ग आज भी डंगा गिर जाने के कारण यातायात सुविधा से कटा हुआ है। ऐसे में यहां भी मार्ग बंद होने के हालात न बन जाएं। इसके लिए प्रशासन को एहतियात बरतनी होगी। इस मामले को लेकर एसडीएम सुजानपुर विजय कुमार धीमान ने बताया कि मीडिया के माध्यम से ही इस समस्या के बारे में पता चला है। मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घटना स्थल का दौरा कर लिया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App