भाजपा ने जीत को भेजे 17 रथ

By: Aug 12th, 2017 12:05 am

 बंगाणा —  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व सांसद अनुराग ठाकुर ने मिनी परिवर्तन रथ रवाना किए।  कुटलैहड़ हलके के बरनोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व सांसद अनुराग ठाकुर ने संयुक्त रूप से इन रथों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कुटलैहड़ हलके के विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, सुशील कालिया, प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा के महामंत्री यशपाल राणा, विजय चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रथ यात्रा से कांग्रेस सरकार के अंदर बौखलाहट आई है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। ऐसे में भाजपा ने 68 विधानसभा क्षेत्रों में मिनी रथ निकालने का निर्णय किया। यह रथ आने वाले 75 दिन विधानसभा क्षेत्रों में रहकर मोहल्ले व पंचायतों का दौरा करेंगे और जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इन रथ यात्राओं के माध्यम से जहां एक और जनता से संपर्क साधा जाएगा, वहीं दूसरी ओर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों बताई जाएंगी। सत्तपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा की ओर देख रही है और भाजपा सत्ता में आकर केंद्र के साथ मिलकर हिमाचल के विकास के पहिए को और अधिक तेजी के साथ आगे बढ़ाएगी। सत्तपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने कानून-व्यवस्था को चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार विकास करवाने में विफल रही है। कांग्रेस का काम केवल षड्यंत्र रचना, अदला-बदली करना और विपक्ष को दबाने का ही रहा है। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश को करोड़ों रुपए की राहत दी है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा दी गई मदद को खर्च नहीं कर पाई है। सांसद अनुराग ने कहा कि जनता का जन समर्थन भाजपा के साथ है। जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कांग्रेस मुक्त हिमाचल की कल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि यह मिनी रथ कांग्रेस की विदाई में और तेजी से काम करेंगे। विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे रख कर जनता के बीच जाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां विनाश कर रही है। इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित बनाएं की मिनी परिवर्तन रथों का सही उपयोग हो।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App