भाजपा प्रधान ने आशा कुमारी पर जडे़ आरोप

By: Aug 26th, 2017 12:05 am

सलूणी  – जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने कहा है कि हलके में कांग्रेस ने विकास की बजाय वोटों की राजनीति को तवज्जो दी है। परिणामस्वरूप डलहौजी हलका विकास की दौड़ में काफी पिछड़कर रह गया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक आशा कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि चार वर्ष तक हलके की जनता के दुख दर्द को भूलकर पंजाब व हरियाणा में समय बिताने के बाद अब चुनावी वर्ष में राजनीतिक लाभ की चेष्ठा से हमदर्द बनकर बिना बजट के विकास कार्यो के शिलान्यास कर गुमराह करने में जुटी हैं। वह शुक्रवार को उपमंडल मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जनता कांग्रेस की कारगुजारियों का जवाब आगामी विस चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर की हवा अब प्रदेश सहित जिला चंबा की पांचो सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पाछो राम, भाजयुमो अनिल कुमार, जिला मीडिया सहप्रभारी आशीष धवन, कार्यकारिणी सदस्य केसो राम, अनुसूचित जनजाति उपाध्यक्ष रमेश कुमार, तुला राम, पवन कुमार, अनिल कुमार व लेख राज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App