मुंबई में बारिश ने ली छह जानें, हालात सुधरे

By: Aug 31st, 2017 12:02 am

मुंबई — मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद अब हालात सुधरने लगे हैं तथा अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में मंगलवार को दिन में हुई मूसलाधार बारिश के बाद रात में वर्षा का जोर कुछ घटने से बुधवार को कुछ राहत मिली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, घर से नहीं निकलें। बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार तूफान के साथ भारी बारिश के कारण लगभग 200 पेड़ गिर गए और 70 जगहों पर शॉर्ट सर्किट हुआ। मुंबई और उपनगरों में अभी भी जगह-जगह पानी भरा हुआ है। महाराष्ट्र  के शिक्षा मंत्री ने स्कूल और शिक्षा संस्थानों के बुधवार को बंद होने की घोषणा कर दी थी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App