मैहतपुर-बसदेहड़ा को डिग्री कालेज

By: Aug 8th, 2017 12:10 am

newsबसदेहड़ा —  मैहतपुर-बसदेहड़ा में राजकीय डिग्री कालेज व उपतहसील खोली जाएगी। यह ऐलान सोमवार को ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत बसदेहड़ा में ऊना ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 132 सरकारी डिग्री कालेज हो गए है। शिक्षा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में कालेज खोले ताकि विद्यार्थी, विशेषकर लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने चंबा, सिरमौर तथा हमीरपुर में मेडिकल कालेज खोले। बिलासपुर में एम्स, सिरमौर में आईआईएम, मंडी में आईआईटी, नगरोटा में सरकारी इंजीनियरिंग कालेज खोला। भाजपा को इस पर एतराज क्यों है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह इन संस्थानों को चलाने के लिए पैसे का इंतजाम कर देंगे, बेशक वह कही भी डाका नहीं डालेंगे,लेकिन इनको चलाएंगे।  उन्होंने कहा कि धूमल ने तो अपनी सरकार के कार्यकाल में चलते स्कूलों को बंद कर दिया था। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके मन में किसी के प्रति कोई मलाल नहीं है। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में व्यवस्थाएं बदलती रहती है। जो आज सत्ता में है,वह कल विपक्ष में होगा।, लेकिन सबको एक-दूसरे का आदर करना चाहिए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, पीसीसी सदस्य सतपाल रायजादा, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा, जिला कांग्रेस प्रधान विरेंद्र धर्माणी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी, कामरेड जगत राम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बोधराज भारद्वाज, ब्लॉक महिला कांग्रेस ऊना की अध्यक्ष जसवीर कौर, संजीब वनगढ़, वरुण पुरी, विनय ठाकुर व अन्य नेता भी उपस्थित थे।

सीएम ने रक्षाबंधन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रक्षाबंधन पर्व की सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत पवित्र दिन है। भाई-बहन का पवित्र संबध सदैव मजबूत रहे। यह भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है। इससे पहले सीएम वीरभद्र सिंह को बसदेहड़ा जनसभा में ब्लॉक महिला कांग्रेस ऊना की कार्यकर्ताओं ने राखी बांधी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App