राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित

By: Aug 21st, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — कृतज्ञ राष्ट्र ने दिवंगत पूर्व पीएम राजीव गांधी की 73वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद आदि ने श्री गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की समाधि स्थल वीरभूमि जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App