राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित मंत्री गमगीन

By: Aug 14th, 2017 12:01 am

शिमला — राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जिला मंडी के कोटरूपी में  दो बसों के दबने से कई यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, प्रदेश के मंत्रियों में विद्या स्टोक्स,  सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी,  मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा,   प्रकाश चौधरी,  डा. कर्नल धनीराम शांडिल, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, सीपीएस नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल तथा मनसा राम ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App