रॉयल सेब 2600 रुपए पेटी

By: Aug 25th, 2017 12:05 am

शिमला  —  रॉयल सेब के दामों में फिर से उछाल आया है। रॉयल सेब के दामों 200 रुपए (प्रति बॉक्स) के दाम तक का उछाल आया है। सेब के दामों में फिर से बढ़ोतरी आने से रॉयल सेब के दाम 2600 रुपए (प्रति बॉक्स) तक पहुंच गए हैं। जबकि बीते दिनों सेब के दाम लुढ़ककर 2300 से 2400 रुपए तक पहुंच गए थे। प्रदेश की सबसे बड़ी फल मंडी ढली में बीते सप्ताह के दौरान रॉयल सेब 2700 रुपए तक बिक रहा था, मगर बीते दो दिन के दौरान ढली फल मंडी, रॉयल सेब 2300 से 2400 रुपए (प्रति बॉक्स) तक बिका था, जिसे देखकर बागबान चिंतित होने लगे थे, लेकिन गुरुवार को दामों में उछाल आने से बागबानों के चेहरों पर रौनक लौट आई हैं। प्रदेश में मौसम की मार के चलते इस बार भी सेब की फसल कम है। ऐसे में बागबान फसल के अच्छे दामों की उम्मीद लगा रहे हैं, मगर बीते दिनों दामों में गिरावट आने से बागबान निराश होने लग गए थे। मौजूदा समय में प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सेब मार्केट में पहुंच रहा है। मार्केट में अच्छे साइज व कलर वाला सेब आ रहा है, जिसके बागबानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। आगामी दिनों में दामों में और उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मार्केट में पहुंचे 35 हजार बॉक्स

मार्केट में सेब का अराइवल भी बढ़ा है। ढली फल मंडी में बीते बुधवार को 38 हजार 690 सेब बाक्स पहुंचे। गुरुवार को भी फल मंडी में 35 हजार के करीब सेब बॉक्स पहुंचने की सूचना है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App