लड़की की चोटी कटी

By: Aug 31st, 2017 12:10 am

newsहमीरपुर —  उपमंडल के झनियारी गांव में चोटी कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 वर्षीय एक लड़की की रात को सोते समय चोटी कट गई। सुबह उठकर जब देखा तो आधी चोटी बिस्तर से नीचे पड़ी थी। यह देखकर लड़की घबरा गई और रोने लगी। लड़की के रोने की आवाज सुनकर घर के सभी लोग एकत्रित हो गए। लड़की ने बताया कि उसे चोटी कटने की जरा भी भनक नहीं लगी है। रात के समय अचानक ही चोटी कट गई। इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत फैल गई है। खासकर महिलाएं व युवतियां खासी चिंतित हैं। पीडि़त युवती ने मामला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उसने सिर में दो चोटियां कर रखी थीं। मंगलवार सुबह उठकर देखा तो एक चोटी आधी कटकर जमीन पर गिरी हुई थी। जानकारी के अनुसार झनियारी की 15 वर्षीय पलक ठाकुर रात को अपने कमरे में सो रही थी। शाम को परिवार के साथ खाना खाने के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई। सोते हुए ही अचानक इसके बाल काट दिए गए। हालांकि कमरा बंद होने से किसी के भी अंदर जाने की कोई गुंजाइश नहीं थी। ऐसे में कई तरह के कयास लगना शुरू हो गए हैं। चोटी कटने की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पलक ने बताया कि जब वह सुबह उठी तो चोटी जमीन पर पड़ी देखकर उसके होश उड़ गए। किसी तरह से घरवालों को यह बात बताई। घरवाले बच्ची को लेकर पुलिस थाना हमीरपुर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ हमीरपुर कुलदीप शर्मा ने की है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App