लड़कों में दिनेश, लड़कियों में आरुषि की टीम ने मारी बाजी

By: Aug 31st, 2017 12:05 am

चंबा  —  राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों में दिनेश की टीम ने एवं लड़कियों में आरूषि की टीम ने बाजी मारी। इसके अलावा रस्साकशी में चौथी के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांचवीं के छात्रों को हराया। चेयर रेस में विवेक, स्पून रेस में कर्ण ने जीत हासिल की। लड़कियों की थ्री लेग रेस शिवानी और स्नेहा ने जीती वहीं लड़कों में हार्दिक और मनमोहन ने बेहतर खेल दिखाया। नीडल थ्रेड में कृतिका अव्वल रही साथ ही मनोरंजन गेम सेवन अप में वंदना और कर्ण ने जीत हासिल की। ऊंची कूद विवेक वहीं लंबी कूद में आशीष ने अपने नाम की। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के प्रभारी अध्यापक देस राज एवं नेक राम ने छात्रों को शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंंने छात्रों को खेल के महत्त्व के बारे में भी जानकारी दी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App