वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

By: Aug 17th, 2017 12:06 am

हिमाचल प्रभारी शिंदे ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान किया ऐलान; बोले,वर्कर्ज हिमाचल से बदलें देश की हवा

NEWSधर्मशाला — अखिल भारतीय कांग्रेस कामेटी के महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हिमाचल की जनता सोनिया-राहुल व वीरभद्र सरकार की नीतियों पर मुहर लगाकर देश की हवा को बदलने की शुरुआत करे। बुधवार को धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि अगला चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के कारण देश के एक करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों को बेरोजगार होना पड़ा। लेकिन मोदी सरकार रोजगार का कोई प्रबंध नहीं कर पाई। जनता मोदी सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है।  । ऐसे में हिमाचल की जनता को इन विधानसभा चुनावों में एक नई पहल करने की आवश्यकता है।  सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस की सह प्रभारी रंजीत रजंन ने कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं की तादाद को देखते हुए मंत्री सुधीर शर्मा की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जिस घर, पार्टी व संगठन में नारी का सम्मान होता है, वह हमेशा आगे बढ़ता है। उन्होंने केंद्र  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सबसिडी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। कश्मीर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन अपने बयान बदलते रहते हैं, जबकि आज तक इस मामले में कुछ भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर सहित भाजपा नेताओं पर रेप जैसी घटनाओं पर राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है।

पार्टी में काले कौवों को जगह नहीं

धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूरे जोश में दिखे। अपनी ताकत का एहसास करवाते हुए मुख्यमंत्री ने मंच पर आते ही कहा खामोश। सीएम ने जनता द्वारा किए जा रहे अभिभादन और नारेबाजी पर कहा कि वह उनके प्यार को सलाम करते हैं, लेकिन अनुशासन बहुत जरूरी है। तीखे तेवरों के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने विरोधी खेमे को सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि अब पार्टी में काले कौवें नहीं चलेंगे। एंटी पार्टी चलने वालों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस में रह कर जो लोग भितरघात कर रहे हैं, उन्हें एक्सपोज किया जाएगा। उन्होंने खुले मंच से पार्टी विरोधी नेताओं के खिलाफ खड़े होने का भी इशारा किया। बिना किसी का नाम लिए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सब कुछ समझाने के बाद प्रश्न भी किया कि क्या? आप समझ गए या नहीं? सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रदेश भर में चलाए जा रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊपर-नीचे की खाई को पाटने का प्रयास किया है। जबकि भाजपा जात-पात, ऊपर-नीचे और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करती है।

भाजपा के गुप्तचर हैं कुछ….

NEWSशहरी आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा के एंजेट बनकर काम कर रहे हैं। अपने आप को कांग्रेसी बताकर भाजपा के गुप्तचर बने हुए हैं, ऐसे लोग फोटो खिंचवाने के लिए आगे रहते हैं।

वीरभद्र बेहतर, पर सीएम के सवाल पर टाल गए सुक्खू

NEWSकांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने   वीरभद्र सिंह के कार्याें की प्रसंशा करते हुए कहा कि सीएम ने पूरे प्रदेश में सामान विकास करवाया है। उन्होंने मंत्री सुधीर शर्मा की प्रसंशा करते हुए कहा कि वह हंसते-हंसते ही अपने सारे काम निकलवा लेते हैं। वहीं गगल, में सुक्खू ने कहा कि  कांग्रेस बड़ी पार्टी है तथा इसमें छोटे-मोटे मतभेद होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ,जीएस बाली, ठाकुर कौल सिंह को कांग्रेस का स्तंभ बताया। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल को वह टाल गए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App