सत्यपाल वरिष्ठ मुख्य सलाहकार

By: Aug 28th, 2017 12:01 am

हिमाचल पेंशनर्ज कल्याण संघ ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारियां

हमीरपुर, ऊना —  हिमाचल पेंशनर्ज कल्याण संघ की वर्ष 2017-19 के लिए कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संघ के प्रदेश महासचिव योग राज शर्मा ने कहा कि  प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में मंगल सिंह कंवर, दिलदार अल्ली शाह, विष्णु दत्त शर्मा व पीसी वर्मा को मुख्य सलाहकार, सत्यपाल कालिया को वरिष्ठ मुख्य सलाहकार, पीएन बन्याल को कानूनी सलाहकार, भगत राम आजाद, वेद प्रकाश पाठक, हरिदत्त शर्मा व दिवाकर शर्मा को सलाहकार, सालिग्राम ठाकुर, मंगत राम चौधरी, गीताराम ठाकुर व श्याम दीवाना को संरक्षक, डा. अमर नाथ शर्मा, एलआर मेहता, लेख राम कौशल, कृपाल सिंह डढवाल, एमएल अरोड़ा व  प्रीतम भारती को वरिष्ठ उपप्रधान, शंभू राम, सुभाष चंद, मदन सिंह, मूल राज, अमरनाथ,  पीसी महाजन व लेख राम वर्मा को उपप्रधान, रणजीत सिंह को अतिरिक्त महासचिव, परस राम ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, जगदीश चंद शर्मा को मुख्य संगठन सचिव, दीक्षित प्रकाश शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, मुरलीधर, राजा राम, शक्ति प्रसाद शर्मा, हेम सिंह गुलेरिया व कृष्ण कुमार को संगठन सचिव, जानकी शर्मा को सचिव स्टेट मुख्यालय शिमला, रोशन लाल चौधरी को सचिव ऊना, रंजीत सिंह ठाकुर को सचिव हमीरपुर, राजेंद्र शर्मा, रमेश चड्ढा, अनिरुद्ध डोगरा व एमसी चौहान को मुख्य प्रेस सचिव, मनोज कुमार, हरि नंद, शक्ति प्रसाद शर्मा, दीप चंद शर्मा, तारा चंद शर्मा, देवराज शांडिल, मनीराम बागड़ी व तरसेम लाल को प्रेस सचिव, केड़ी शर्मा, कृष्णा नंद भारद्वाज, भागीरथ कौशल व हंसराज भारद्वाज को मुख्य प्रवक्ता, अब्दुल मजीद, प्रेम चंद शर्मा-एक, धर्म सिंह पराशर, जगदीश राम, केआर गोरिया, राम प्रकाश, शेषराम शर्मा व शेर सिंह को प्रवक्ता, विष्णु दत्त शर्मा, उत्तम चंद शर्मा व शंभु राम जसवाल को लेखा परीक्षक, धर्म दास चौधरी, तेज प्रकाश शर्मा, जीआर शर्मा, हरि सिंह आर्य, जोगी राम व तिलक राज भडवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। महिला विंग में जावित्री ठाकुर को संरक्षक, लक्ष्मी आर्य को प्रधान, विशनी देवी को सचिव, लक्ष्मी को सहसचिव, कौशल्या गिल, दिल देवी, निर्मला, माया, दमयंती, निर्मला शर्मा, भोमा देवी, लता, खेलमणि, प्रकाश देवी, कांता देवी, संतोष, शशि प्रभा व कमलेश कुमारी को सदस्य बनाया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App