सेवा विस्तार, बेरोजगारों के साथ धोखा

By: Aug 27th, 2017 12:05 am

ऊना – राज्य भाजपा अध्यक्ष व सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को देहलां, बसोली, जखेड़ा व ऊना नगर के वार्ड नंबर दस में जनसंपर्क  अभियान चलाया। इस दौरान सतपाल सत्ती ने दलित सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भी दिया। ऊना सदर का दलित सम्मेलन 28 अगस्त को बसदेहड़ा में आयोजित किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने संपर्क अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था खराब करने का काम किया है। भ्रष्टाचार के चलते प्रदेश के नाम को खराब करने का काम किया है। कांग्रेस ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। नियमों को ताक पर रख सेवा विस्तार देकर सरकारी खजाना लुटाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में वीरभद्र सिंह ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है। यही नहीं, विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के आवाज उठाने वाले लोगों को भी बेइज्जत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता विस चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद ऊना विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।  इस अवसर पर  मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश भड़ोलिया, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष  अमृत भारद्वाज, सुदीप, हरदीप सिंह, अमरीक सिंह, सुनीता, अम्रेल  सिंह, परमजीत सिंह, शिव कुमार, विजय सहित अन्य मौजूद थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App