हमीरपुर में बारिश का कहर

By: Aug 25th, 2017 12:07 am

newsभोरंज – भोरंज के विभिन्न गांवों में बुधवार रात को हुई बरसात ने कहर बरपा दिया है। इससे लोग दहशत में हैं। भोरंज की सत्य देवी पत्नी चुनी लाल के मकान, भोरंज की कांता देवी पत्नी निक्का राम की दुकान गिरी है। इसके साथ ही बस्सी से भोरंज सड़क का ल्हासा, मूंग देवी पत्नी स्व. संजय कुमार के घर पर गिरने से घर को खतरा बना हुआ है। जवाहर नवोदय स्कूल डूंगरी की बाउंडरी वाल तीन जगह से गिर गई है। ब्लॉक भोरंज की बाउंडरी वाल भी गिर गई है। धिरवीं गांव के ओम प्रकाश पुत्र दीनानाथ और इसी गांव के किरपु राम पुत्र सुंदर लाल के मकानों के पास ल्हासा गिरने से मकानों को खतरा बना हुआ है। स्वरूप सिंह गांव लहराण के मकान को भी ल्हासे से खतरा बना हुआ है।  भोरंज बुल्हा के बलवंत सिंह के मकान को भी खतरा बना हुआ है। भोरंज बुल्हा के बेली राम पुत्र रामदिता के मकान के आंगन में रात को बारिश के साथ बिजली गिरने से जहां पशु चारे को बनाई खुरली बुरी तरह से टूट गई वहीं आधा आंगन भी गिर गया। इसके साथ ही भोरंज के लगभग सभी मार्गों पर ल्हासे गिरे हुए हैं। हालांकि कोई भी मुख्य सड़क मार्ग बंद नहीं है, फिर भी सड़क पर गिरे ल्हासे रात को हुई बारिश के कहर की दास्तान व्यक्त कर रहे हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App