हमीरपुर में 20 रुपए किलो सेब

By: Aug 18th, 2017 12:10 am

newsहमीरपुर —  शहर में सेब 20 रुपए प्रति किलो बिका है। गुरूवार को कश्मीरी कांपलेक्स के बाहर सेब सुबह 30 रुपए की दर बिकना शुरू हुआ, जबकि यही सेब शाम होते-होते 20 रुपए प्रति किलो तक आ पहुंचा। अब तक की सबसे न्यूनतम दर पर बिके की खरीददारी करने हमीरपुर टूट पड़ा। लोगों ने भी सेब का स्वाद चखने के लिए जमकर खरीददारी की। सेब विक्रेता विजय पाल ने बताया कि शिमला के आए इस गोल्डन सेब की लोग खूब खरीददारी कर रहे हैं। सेब दिखने में जितना आकर्षक है खाने में उतना स्वादिष्ट है। कश्मीरी का प्लेक्स के बाहर लगाए गए सेब के इस स्टाल पर खरीददारी करने के लिए ग्राहकों की दिनभर भारी भीड़ उमड़ी रही। देखते ही देखते सेब की डिमांड इतनी बढ़ गई कि शाम ढलते-ढलते सारा स्टाल खाली हो गया। बता दें कि शहर के साथ साथ जिला भर के हिस्सों में सेब की विभिन्न किस्में 80 से 120 रुपए तक बिक रही है। ऐसे में शहर में 20 से 30 रुपए प्रति किलो से बिकने वाला गोल्डन सेब लोगों की पहली पसंद बन गया है। कारोबारियों की मानें, तो इस बार प्रदेश में सेब की बंपर पैदावार हुई है। इसके चलते हर तबके के लोग सेब का स्वाद ले पाएंगे। एक ओर जहां जिला भर के विभिन्न हिस्सों में सेब 80 रुपए पार्टी किलो किलो से दर मिल रहा है, वहीं शहर में 20 रुपए किलो के भाव से मिल रहे सेब ने अपनी धाक जमा ली है। इसके चलते लोग भी जमकर सेब की खरीददारी कर रहे हैं। गुरुवार को 30 से 20 रुपए प्रति किलो तक बाइक का स्वाद हर किसी ने चखा है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App