हाई जंप में आजमाया भाग्य

By: Aug 19th, 2017 12:05 am

सोलन —  पुलिस लाइन सोलन में आरक्षी व चालक पद की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान नालागढ़ क्षेत्र से आए युवक व युवतियों ने भाग लिया। सोलन पुलिस में आरक्षी के 89 पद भरे जाने हैं, जिसमें 65 पद पुरुषों के लिए तथा 16 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार आठ पद चालक के भरे जाने हैं। जबकि दस अन्य पदों पर भर्ती की जानी है। शुक्रवार को सुबह से ही युवक व युवतियों का तांता लगाना शुरू हो गया था। भारी सं या में पुलिस लाइन स्थित मैदान में युवक पहुंचना शुरू हो गए थे। भर्ती प्रक्रिया की शुरूवात कागजात की जांच के साथ की गई। इसके अलावा 800 मीटर व 1500 दौड़ में युवाओं ने भाग लिया। हाई जंप व लांग जंप में भी कई युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया। देर शाम तक पुलिस मैदान में भर्ती प्रक्रिया चलती रही। शुक्रवार को भी नालागढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती जारी रही, जबकि शनिवार को सोलन के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुक्रवार को शाम के समय हुई बारिश ने कुछ समय के लिए भर्ती प्रक्रिया को रोक लिया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App