हिंसा ने खोली पोल

By: Aug 29th, 2017 12:02 am

बीजिंग— डोकलाम विवाद के चलते चीनी मीडिया भारत को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। अब वहां के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद हुई हिंसा ने भारत की मुश्किलों की पोल खोल दी है। आर्टिकल में लिखा गया है कि खबर है कि दंगे में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में फैल गए हैं। बता दें कि डेरा चीफ गुरमीत सिंह राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद हरियाणा और पंजाब समेत पांच राज्यों में हिंसा फैल गई थी। लेख में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा है कि गुरमीत राह रहीम सिंह एक सोशल वेलफेयर और स्पिरिचुअल ग्रुप के हैड हैं। इसके छह करोड़ से ज्यादा समर्थक हैं। इसमें लिखा है कि इस धर्म गुरु की जबरदस्त पॉपुलैरिटी बताती है कि भारत हाथी की तरह फंसा है, जो परंपरा और आधुनिकता की मुश्किल से जूझ रहा है। आर्टिकल में यह भी लिखा है कि भारतीयों ने दुनिया में हमेशा अपने देश को पवित्रता का गढ़ बताया है, लेकिन अंधविश्वास और दकियानूसी परंपरा वाली सोच उसके माडर्नाइजेशन में मुश्किल बनी है। लेख में आगे लिखा है कि भारतीय हमेशा गुरुओं को पूजते रहे हैं। ये स्वयं-भू भारत में बिनजेस टाइकून भी हैं। अपने जबरदस्त रसूख वाले गुरमीत राम रहीम का खुद का होटल है, सिनेमा हॉल और स्कूल हैं। वह एक फिल्म में खुद को बतौर हीरो भी पेश कर चुका है।

पारंपरिक राजनीति से मायूस जनता

इसमें यह भी लिखा है कि डेरा चीफ को दोषी करार दिए जाने के बाद उसके हजारों समर्थक विरोध के लिए पंचकूला स्थित डेरा के हैडक्वार्टर में जमा हो गए। उनमें से कुछ ने पुलिस पर लाठियों और पत्थरों से हमला भी किया। यह घटना बताती है कि भारत की जनता देश की पारंपरिक राजनीति से मायूस है। बड़ी संख्या में ऐसे नाखुश भारतीय गैर-पारंपरिक धार्मिक गुटों की ओर जा रहे हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App