2022 तक आतंक मुक्त होगा भारत

By: Aug 20th, 2017 12:02 am

लखनऊ — केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि वर्ष 2022 तक देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। श्री सिंह ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 2022 तक हम जिस ‘नए भारत’ का सपना देख रहे हैं उसमें आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा भी है। वर्ष 2022 के पहले देश को आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे। भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए काम करती है। हमारा लक्ष्य जन आकांक्षाओं की सिद्धि, देश के मान में वृद्धि और आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति की समृद्धि है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App