38 घंटे… मजदूर का शव निकाला

By: Aug 3rd, 2017 12:10 am

ममान में भू-स्खलन में जिंदा दफन हो गया था नेपाली, 12 घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

NEWSNEWSNEWSलडभड़ोल— लडभड़ोल के ममान गांव के नजदीक सोमवार रात हुए भू-स्खलन में जिंदा दफन हुए नेपाली मजदूर का शव 38 घंटे बाद निकाल लिया गया है। शव निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को करीब 12 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोई भी परिजन नेपाली मजदूर का शव लेने के लिए नहीं पहुंचा है। सोमवार रात हुए भू-स्खलन के बाद मंगलवार देर शाम तक रेस्क्यू आपरेशन चला था। इसके बाद बुधवार तड़़के फिर बचाव अभियान शुरू किया गया और करीब 11 बजे के कड़ी जद्दोजहद के बाद मलबे से शव को निकाल लिया गया। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जोगिंद्रनगर दीप्ति मंढोत्रा सहित दमकल विभाग, पुलिस, तहसीलदार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी मदद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया है। स्थानीय चौकी प्रभारी मंगत राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात 72 घंटे तक शिनाख्त के लिया रखा जाएगा। उसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि सोमवार रात करीब नौ बजे उठाऊ पेयजल योजना पिरह वेह्लाडू ममान का पंप हाउस भू-स्खलन में जमींदोज हो गया था। इस हादसे में एक मजदूर भाग कर जान बचाने में कामयाब रहा, जबकि एक मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गया था। इसके साथ ही पंप हाउस भी भू-स्खलन की जद में आकर पूरी तरह दब गया था। नेपाली का शव बुधवार सुबह 11 बजे के करीब कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक कोई भी परिजन शव लेने नहीं पहुंचा है। मृतक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। पूरे अभियान की अगवाई एसडीएम जोगिंद्रनगर ने की और डीएसपी आनिल धौलटा, थानेदार संजीव कुमार व दमकल विभाग के प्रभारी टेक चंद व स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App