सरकार ने पांच साल तक ऊना हलके से क्यों किया भेदभाव
ऊना – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पांच साल बाद ऊना विधानसभा क्षेत्र की याद आई है। पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने ऊना चुनाव हलके से केवल भेदभाव ही किया है। भाजपा के शासनकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, उन्हें जानबूझ कर रुकवाया गया। आज भी वे विकास के बड़े प्रोजेक्ट जहां से शुरू हुए थे, वहीं अटके पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सवाल पूछते हुए कहा कि ऊना चुनाव हलके की जनता से पांच सालों तक किन कारणों से भेदभाव किया गया। भाजपा के शासनकाल में यहां दस ट्यूबवेल लगे थे, उनके रखरखाव के लिए पंप हाउसिज का क्यों पांच साल तक काम बंद करवाए रखा। बसदेहड़ा स्कूल के खेल स्टेडियम का निर्माण और 18 लाख से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निर्माण को क्यों रुकवाया। श्री सत्ती ने कहा कि धूमल सरकार ने अढ़ाई करोड़ से होली खड्ड के तटीकरण का काम शुरू करवाया था, लेकिन कांग्रेस शासनकाल में एक इंच भी काम नहीं हो सका। बसदेहड़ा पीएचसी में भाजपा सरकार ने 24 घंटे प्रसूता महिलाओं की सुविधा के लिए डाक्टर मुहैया करवाए थे, महिलाओं के लिए इस विशेष सुविधा को क्यों बंद किया गया। वर्ष 1937 से चल रही बसदेहड़ा पीएचसी को क्यों सीएचसी का दर्जा नहीं दिया।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App