अनुराग ग्लोबल फंड चैंपियन

By: Sep 30th, 2017 12:01 am

शिमला – सांसद अनुराग ठाकुर को ग्लोबल फंड, जो कि दुनिया में एड्स, टीबी और मलेरिया को मिटाने के लिए काम कर रहा है, ने शुक्रवार को अनुराग ठाकुर को ग्लोबल फंड चैंपियन के रूप में चुना है। ग्लोबल फंड चैंपियन के रूप में नियुक्त किए जाने पर अनुराग ठाकुर ने ग्लोबल फंड द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चैंपियन के रूप में नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं व दुनिया भर में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App