एक लाख से बनेगा सासण लिंक रोड

By: Sep 19th, 2017 12:07 am

newsऊना – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सासण गांव सहित अन्य गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। सतपाल सत्ती ने केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों के बारे में अवगत करवाया। श्री सत्ती ने सासण के विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने सासण के लिंक रोड से हाई स्कूल तक रास्ता बनाने के लिए एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। इसके अलावा रविदास महिला मंडल के लिए 20 हजार, ग्राम सभा महिला मंडल के लिए 20 हजार, वार्ड नंबर दो और चार रास्ता निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए 30 सौर ऊर्जा लाइटों के लिए तीन लाख रुपए दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में वीरभद्र सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। जनता ने हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। अब कांग्रेस में कोई चुनाव लड़े या ना है इसका फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। केंद्र सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ऊना को पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल का तोहफा दिया है। इसके अलावा पेखूबेला में ऑयल डिपो बनाया गया है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध हुआ है। श्री सत्ती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम आदमी के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभांवित किया है। श्री सत्ती ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए भी अभी से जुट जाने बारे आह्वान किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़, सागर दत्त भारद्वाज, राहुल देव शर्मा, प्रधान सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र पाल, राजकुमार, सरदार मदनलाल, करनैल सिंह, पवन कुमार, कश्मीरी लाल, विमला देवी, बीना देवी, बलवंत सिंह, सतीश कुमार, लंबरदार, जगवीरए जोगिंद्र पाल, जसविंद्र कुमार, पवन कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App