ऐतिहासिक होगी भाजयुमो की रैली

By: Sep 9th, 2017 12:01 am

शिमला — भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि 22 सितंबर को कांगड़ा में आयोजित होने वाली युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश भर से युवा तबके में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में प्रदेश भर से एक लाख युवा भाग लेंगे, जिसके लिए भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विस चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा हुंकार रैली से रोड मैप तैयार होगा। जिस तरह से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ  युवाओं में उत्साह है, इसी के चलते लाखों युवाओं का जन सैलाब कांगड़ा के नगरपालिका ग्राउंड में साक्षी बनेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के  निर्देशानुसार सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों तथा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्यों को बूथ स्तर तथा ग्राम केंद्रों पर जाकर घर-घर में प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें प्रमुख राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अमित ठाकुर, प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, अरुण फाल्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर, अचल पठानिया, शीतल व्यास, महेश सिपहिया, सुरजीत सिंह, कमल कांत को संसदीय क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है। इनके अलावा विजय गुप्ता, पंकज, हैप्पी शर्मा, संदीप पनियाल, सीमा ठाकुर, विशाल नेहरिया, वीरेंद्र शर्मा, रमणीक सिंह, जगजीत राजा, कर्म चंद, दिनेश ठाकुर, राजीव कालिया, पाल वर्मा, पवन कपूर, टेक चंद, ज्योति कपूर, राजन सहो, सौरव धीमान, विकास शर्मा, राज कुमार, विपिन नेहरिया, रामकृष्ण मदराड़ी को हुंकार रैली के लिए मीडिया व सोशल मीडिया पर कार्य के साथ-साथ संबंधित जिलों में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App