कांग्रेस ने दोषियों का किया बचाव

By: Sep 1st, 2017 12:05 am

सुंडला —  जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बेल पर हैं और कोटखाई प्रकरण के बाद जेल में हैं। उन्होंने कहा कि कोटखाई प्रकरण में सीबीआई द्वारा हिमाचल पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि इस मामले में सत्तापक्ष का संरक्षण प्राप्त असली गुनाहगारों को बचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने गुरुवार को डलहौजी हलके की खरोठी, खरल, सियूला व लिग्गा पंचायत में कांग्रेस सरकार के इस कारनामे की पोल खोली। डीएस ठाकुर ने इन पंचायतों के दौरे के दौरान लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विस चुनावों के बाद सत्ता बदलाव तय है। डीएस ठाकुर ने लोगों से कांग्रेस के दुष्प्रचार व बहकावे में आकर मत का गलत प्रयोग न करने का आह्वान भी किया। उन्होंनें कहा कि आगामी विस चुनावों में हलके से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में सरकार के गठन में अहम योगदान दें। डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है। चुनावों के मद्देनजर ही कांग्रेसी नेता बिना बजट के शिलान्यास व घोषणाएं कर राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में हैं। इस दौरान काफी तादाद में ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बहरहाल, भाजपा केंद्र की उपलब्धियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों को ही चुनावी मुद्दा बनाएगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App