कालाअंब में जाम से हर कोई परेशान

By: Sep 7th, 2017 12:05 am

कालाअंब –  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब  में  जाम  की समस्या  एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। आलम यह है कि आए दिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है, जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं। कालाअंब की सड़कों पर अकसर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती है। कई बार तो वाहन चालकों  घंटों जाम में फंस  हैं। कालाअंब में जाम की समस्या सबसे ज्यादा सुबह कामगारों के उद्योगों में जाने  व  शाम को उद्योगों से छुट्टी के समय होती है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कालाअंब से हर रोज सैकडों की तादात में पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। कई बार तो इतना ज्यादा जाम लगता है कि लोगों को घंटों जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कालाअंब  में सबसे ज्यादा जाम त्रिलोकपुर रोड व नाहन कालाअंब रोड पर लगता है। इसका मुख्य वजह यह भी है कि कालाअंब की सड़कों के दोनों ओर भारी वाहन खड़े रहते हैं जिसकी वजह से कालाअंब की सड़कें लगातार सिकुडती जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App