कुनिहार पनेश घनहट्टी शिमला मार्ग में भू-स्खलन

By: Sep 5th, 2017 12:05 am

कुनिहार – कुनिहार पनेश घनहट्टी शिमला मार्ग में भारी भू-स्खलन के कारण रविवार रात्रि से मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग के बंद होने की जानकारी सुबह करीब छह बजे तब लगी, जब रोजमर्रा की तरह लोग अपना दूध व सब्जियां लेकर कुनिहार जा रहे थे। विभाग को इस बारे में लोगों द्वारा सूचित किया गया कि कुनिहार शिमला वाया पनेश मार्ग कुनिहार से करीब छह किलोमीटर काटल गांव के पास पूरी पहाड़ी बैठने से बंद हो गया। इस मार्ग के बंद होने से कुनिहार आने वाले कर्मचारियों, स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से दोहची, काटल, पनेश, कुफ्टू, रुगड़ा, बनगढ़ सहित कई गांव के लोगों को परेशानी हुई। इस रूट से शिमला जाने वाली बसें वाया ममलीग सायरी होकर शिमला भेजी गई। कुनिहार सब डिवीजन के सहायक अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि काटल के पास सड़क पर करीब 50 मीटर लंबाई व दस मीटर ऊंचाई तक मलबा आ गया। सुबह से ही इस मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है व शाम छह बजे तक मार्ग खुलने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App