‘कुरूक्षेत्र संदेश’ कराएगी एकात्म दर्शन

By: Sep 21st, 2017 12:05 am

विस अध्यक्ष ने यमुनानगर में किया पत्रिका विशेषांक का विमोचन

यमुनानगर —  हरियाणा विधान सभा के स्पीकर कंवर पाल ने धार्मिक, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन मूल्यों को समर्पित मासिक पत्रिका ’कुरूक्षेत्र संदेश’ के एकात्म मानव दर्शन विशेषांक के विमोचन समारोह में बोलते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित था।  उनका मानना था कि भारत अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के कारण विश्व में सर्वप्रथम रहेगा। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन गंगा की तरह निर्मल और पर्वत राज हिमालय की तरह महान था। विधान सभा स्पीकर ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन ही आज भारत की समस्त समस्याओं का समाधान है। जब तक भारत के अंतिम व्यक्ति तक को सामाजिक न्याय नहीं मिलता, तब तक आजादी अधूरी है। उन्होंने कहा कि यह विशेषांक देश की युवा पीढ़ी को पं दीन दयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन को समझने में सहायक होगा। कुरूक्षेत्र संदेश के संपादक और सामाजिक संगठन मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि कुरूक्षेत्र संदेश का लक्ष्य समाज में एक साकारात्मक वैचारिक वातावरण का निर्माण करना है, जिसके द्वारा देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र व समाज के लिए अधिक से अधिक कार्य करने की प्ररेणा ले सके। उन्होंने बताया यह अधयात्मिक एवं सामाजिक पत्रिका विगत 12 वर्षों से मानवता की सेवा में समर्पित है। भारत का भविष्य उज्ज्वल है। इक्कसवीं सदी भारत की सदी होगी, वह दिन दूर नही जब भारत विश्व गुरू की प्रतिष्ठा हासिल करेगा। आज नाकारात्मक विचारों के द्वारा मानव समाज अनेक प्रकार के अवसादों से ग्रसित है। आज आवश्यकता है ऐसे समाज का निर्माण करने की जिसमें सबकी सोच सात्विक हो। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक चमनलाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App